काशीपुर, अक्टूबर 16 -- Kashipur News: बाजपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ भगत सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दलित समाज के लोगों को संवैधानिक पदों पर प्रतिनिधित्व दिए जाने का विरोध कर रही है। शुक्रवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस के नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपाइयों ने कहा कि केंद्र सरकार ने दुष्यंत गौतम, राजेंद्र अर्लेकर और बृजमोहन राम जैसे वरिष्ठ नेताओं को राज्यपाल जैसे शीर्ष पदों पर नियुक्त किया है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर अपनी दलित विरोधी मानसिकता उजागर कर रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भाजपा महानगर अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस को लिया निशाने पर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...