Kashipur News: बैठक निरस्त करने भड़के संचालक, किया प्रदर्शन
काशीपुर, अक्टूबर 3 -- Kashipur News: बाजपुर। प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. बाजपुर के संचालकों ने समिति सचिव पर मनमाने तरीके से संचालक मंडल की बैठक निरस्त करने और इसकी सूचना संचालकों को नहीं देने का आरोप लगाया। इसके विरोध में संचालकों ने समिति कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर समिति सचिव को हटाने की मांग की। संचालकों ने चेतावनी दी कि जब तक समिति सचिव को नहीं हटाया जाता, वे संचालक मंडल की बैठक का पुरजोर विरोध करेंगे। संचालकों का आरोप है कि समिति सचिव और अध्यक्ष द्वारा मनमानी व त्रुटिपूर्ण कार्रवाई करते हुए समिति के दो कर्मियों को निलंबित किया गया। निलंबन प्रकरण में एआर द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी की ओर से निलंबित कर्मियों को क्लीनचिट दिए जाने के बाद भी उन्हें बहाल नहीं किया जा रहा है। संचालकों ने आरोप लगाया कि समिति सचिव जानबूझकर समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.