काशीपुर, अक्टूबर 21 -- Kashipur News: बाजपुर। बुक्सा जनजाति कल्याण समिति एवं बुक्सा आदिम जनजाति कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद भवन परिसर में संचालित सरकारी तौल केंद्र को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद भवन बुक्सा समाज की सामाजिक संपत्ति है, जिसका संचालन समाज की पंजीकृत समितियां करती हैं। आरोप है कि समिति की अनुमति और सहमति के बिना परिसर में सरकारी तौल केंद्र संचालित किया जा रहा है, जिससे सामुदायिक भवन को भारी नुकसान पहुंचा है। पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे समाज में रोष है। उन्होंने तौल केंद्र को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित करने, भवन को हुए नुकसान की भरपाई करान...