Kashipur News: बुक्सा परिषद परिसर से हटाया जाये सरकारी तौल कांटा
काशीपुर, अक्टूबर 17 -- Kashipur News: बाजपुर। बुक्सा जनजाति कल्याण समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद परिसर में लगाए गए सरकारी तौल कांटे को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की। समिति का कहना है कि कांटे के कारण समाज के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में बाधा आ रही है। शनिवार को सौंपे ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि बुक्सा परिषद एवं बुक्सा जनजाति कल्याण समिति का कार्यालय परिसर पूरे समाज का सांस्कृतिक, सामाजिक और सामुदायिक केंद्र है। यहां समाज की महत्वपूर्ण बैठकें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.