काशीपुर, जुलाई 3 -- Kashipur News: जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा के एलबीएसएस कॉलेज के बीएड प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जहां कॉलेज की साक्षी सैनी ने 83.71 अंक लेकर कालेज टॉप किया। जबकि दीपांशी अग्रवाल 82.85 अंक प्रतिशत लेकर दूसरे, इलमा नाज 82.57 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे, मनीष मलानी 81.71 प्रतिशत अंक लेकर चौथे तो अस्मिता चौहान 81.42 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही। प्राचार्य डा.सुबोध शर्मा ने छात्र छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान डा.नरदेव सिंह, संजीता रानी, रेखा कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...