Kashipur News: बिजली चोरी में छह के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, अगस्त 27 -- Kashipur News: काशीपुर। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी ने एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीते दिनों ऊर्जा निगम के एसडीओ दीप चंद्र पांडेय के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कुंडेश्वरी, खरमासा, भट्ठा कॉलोनी और ढकिया नंबर एक में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने छह घरों में विद्युत मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने केबल कब्जे में ले ली। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एसडीओ दीप पांडेय की तहरीर पर कुंडेश्वरी निवासी अजमेर सिंह, खरमासा निवासी महीपाल, भट्ठा कॉलोनी निवासी मनोज, ढकिया नंबर एक निवासी अशोक कुमार, गुलजारपुर निवासी नरेंद्र और प्रभुजोत सिंह के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.