काशीपुर, अगस्त 30 -- Kashipur News: बाजपुर। क्षेत्र के ग्राम मरियमपुर नंबर-3 में रविवार दोपहर बारिश के दौरान एक मकान की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, कमरे में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गांव निवासी विशाल पुत्र रामचरण अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ मकान में रहते हैं। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लगातार हो रही बारिश के बीच मकान की छत का एक बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...