काशीपुर, अक्टूबर 18 -- Kashipur News: बाजपुर। कोतवाली पुलिस ने बाजपुर से चोरी जेसीबी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई क्षेत्र से बरामद कर यूनिस उर्फ सोनू (34) पुत्र हमीद खान निवासी खिरारी, थाना राया, जिला मथुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब एक सप्ताह तक 1200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद ली। सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी दिलशाद पुत्र अनवार हुसैन ने 11 अक्तूबर को जेसीबी चोरी की तहरीर दी थी। मशीन पांच अक्तूबर को काम के बाद बाजपुर में मुंडिया पिस्तौर के पास होटल के सामने खड़ी की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...