Kashipur News: बाजपुर रेलवे स्टेशन पर किशोरी को ले जा रहे युवक की धुनाई,
काशीपुर, जुलाई 2 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात एक संदिग्ध युवक को 12 वर्षीय किशोरी के साथ देख स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों का आरोप था कि युवक किशोरी को जबरन अपने साथ ले जा रहा था। किशोरी के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस किशोरी को सुरक्षा के बीच कोतवाली ले आई। पूछताछ में किशोरी ने अलग-अलग बयान दिए। पहले उसने युवक को अपना मामा बताते हुए पता काशीपुर का बताया, जबकि बाद में अपना घर गदरपुर बताया। बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस सतर्कता से जांच कर रही है। उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि किशोरी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। शुरुआती विवरण के आधार पर विशेष टीम को परिजनों की तलाश में भेजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.