Kashipur News: बाजपुर में 100 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, चालक फरार
काशीपुर, नवम्बर 10 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। आरक्षित वन क्षेत्र से खैर की लकड़ी की तस्करी का प्रयास वन विभाग की टीम ने रविवार रात नाकाम कर दिया। टीम ने एक ट्रक से करीब 100 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की। हालांकि, टीम के पहुंचते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी ट्रक से ले जाई जा रही है। इस पर प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी मनिंदर कौर के दिशा-निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी मुकुल सुनाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने दोराहा क्षेत्र के ग्राम कनौरा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी में भारी मात्रा में खैर की लकड़ी मिली। विभाग ने लकड़ी और ट्रक जब्त कर अभिरक्षा में ले लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.