काशीपुर, नवम्बर 3 -- Kashipur News: बाजपुर। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी रोकने और बकाया राजस्व वसूली को लेकर मंगलवार को बाजपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता विजय सकारिया के निर्देश में टीम ने करीब 120 घरों की जांच की। इस दौरान करीब 15 लाख रुपये के बकाया बिजली बिलों की वसूली की गई। कार्रवाई के दौरान लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले 67 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इन पर करीब 18 लाख रुपये की देनदारी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...