काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: बाजपुर। रामराज रोड पर धर्मकांटे के पास गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाजपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान दोराहा, बाजपुर निवासी इकराम (22) पुत्र असलम और नागलिया अखिल, रामपुर (यूपी) निवासी बाबू (24) पुत्र नन्हे के रूप में हुई। चिकित्सकों के अनुसार इकराम के सिर और पैर, जबकि बाबू की बाईं आंख और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...