काशीपुर, जुलाई 31 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए विषयों की स्वीकृति और अध्यापन शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का आंदोलन उग्र हो गया है। लंबे समय से चल रही मांग पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज छात्रा गुनगुन पवार और छात्र रोहित शुक्रवार से महाविद्यालय परिसर में ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

आंदोलन का उद्देश्य आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे काफी समय से नए विषय बढ़ाए जाने की जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं, पूर्व में उन्होंने इस मांग को लेकर पत्राचार भी किया है लेकिन उनकी मांग को पूरा नही किया जा रहा है। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन लगातार उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी न...