काशीपुर, अक्टूबर 19 -- Kashipur News: बाजपुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत टांडा आजम और ग्राम बरवाला में विकास कार्यों को गति देते हुए ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह भुल्लर ने तीन टाइल्स रोड का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर आभार जताया। टांडा आजम में मुख्य मार्ग से गुलफाम सहित अन्य ग्रामीणों के घरों तक और मुख्य मार्ग से मस्जिद तक बनने वाली टाइल्स रोड का शिलान्यास किया गया। वहीं, ग्राम बरवाला में मौजीराम और राजेंद्र के घरों से मस्जिद तक बनकर तैयार हुई टाइल्स रोड का लोकार्पण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...