काशीपुर, जुलाई 25 -- Kashipur News: दीप पाठक, बाजपुर। बाजपुर सहकारी चीनी मिल में कथित करोड़ों रुपये के स्क्रैप घोटाले को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने संयुक्त रूप से एसडीएम कोर्ट में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में कोतवाली पहुंचकर प्रधान प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सोमवार से कोतवाली में धरना दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...