काशीपुर, जुलाई 22 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। सहकारी चीनी मिल में स्क्रैप बिक्री के दौरान कथित घटतौली और भारी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान यूनियनों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस नेता चीनी मिल के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन और मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने तथा सरकारी धन की कथित लूट पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता कर्म सिंह पड्डा, अजीत रंधावा, जोरावर भुल्लर, प्रताप संधू, विजेंद्र डोगरा, विक्की रंधावा और रजनीत सिंह ने आरोप लगाया कि चीनी मिल की संपत्ति को सुनियोजित तरीके से नुकसान पहुंचाया जा ...