काशीपुर, जुलाई 9 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। बहुचर्चित सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में मुख्य गवाह को फोन पर गवाही न देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कुंडा थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गवाह और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरतने की बात कही है। ग्राम पैगा निवासी दलबीर सिंह पन्नू पुत्र सितारा सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कोतवाली आईटीआई में दर्ज सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह हैं। आरोप है कि उनकी गवाही से आरोपी पक्ष के लोग बौखला गए हैं और अब उन्हें लगातार डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। दलबीर सिंह के मुताबिक, एक जुलाई की सुबह करीब 11:57 बजे उनके मोबाइल फोन पर आशीष चौहान पुत्र गिरवर सिंह की ...