काशीपुर, अक्टूबर 14 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम बरहैनी से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने बताया कि उनकी बेटी 11 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...