काशीपुर, जुलाई 24 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लॉट के कथित फर्जी बैनामे और धोखाधड़ी के मामले में विनय कुमार जिंदल, अंशुल जिंदल, नरगिश जहां और मोहम्मद अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के आई-पी एक्सटेंशन निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2007 में नंदनगर इंडस्ट्रियल एस्टेट फेज-1, महुआखेड़ागंज स्थित प्लॉट संख्या 20-सी को विनय कुमार जिंदल से पंजीकृत बैनामे के माध्यम से खरीदा था। तब से वह प्लॉट पर चारदीवारी, शेड और कमरों का निर्माण कर कब्जे में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...