काशीपुर, अगस्त 18 -- Kashipur News: काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। 16 अगस्त को कुंडेश्वरी निवासी अजय कुमार पुत्र गौतम कुमार ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। मंगलवार को सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि 17 अगस्त को चेकिंग के दौरान अचार फैक्ट्री के पास कुंडेश्वरी से आरोपी वंश निवासी कटोराताल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...