काशीपुर, अगस्त 31 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना गंगापुर गोसाईं के लाभार्थियों ने कॉलोनी की समस्याओं को लेकर सोमवार को नगर निगम सभागार में एसडीएम अभय प्रताप सिंह को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान और निर्माणदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में लाभार्थियों ने कहा कि योजना के तहत बनाए गए 584 फ्लैट मुख्य सड़क से करीब तीन फीट नीचे हैं। इससे जलभराव की समस्या बनी रहने और भवनों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उनका कहना है कि फ्लैट मुख्य सड़क से करीब डेढ़ से दो फीट ऊंचाई पर बनाए जाने चाहिए थे।

समस्याओं की शिकायत लाभार्थियों ने निर्माणदायी संस्था पर मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फ्लैटों की खिड़कियों में केवल कांच लगाया गया है।...