Kashipur News: पूजा अर्चना करते युवक की मौत
काशीपुर, अगस्त 28 -- Kashipur News: काशीपुर। चैती परिसर स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार शाम चैती परिसर स्थित महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 37 वर्षीय हिमांशु वर्मा पुत्र सर्वेश चंद्र वर्मा भी टोली के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। पूजा समाप्त होने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे हिमांशु वर्मा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हिमांशु राशन की दुकान चलाते थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हिमांशु के दो बेटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.