Kashipur News: पुलिस ने मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 16 -- Kashipur News: काशीपुर। खेत से मिट्टी उठाने के दौरान हुई मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बीते 21 जून को फिरोजपुर क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई थी। बीते दिनों फिरोजपुर निवासी नेकपाल सिंह पुत्र बद्री प्रसाद सिंह ने कोतवाली काशीपुर पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि नरेश, राहुल, सुरेश पुत्र मटरु लाल,राधे पुत्र चिरंजी, सतीश पुत्र बाबू राम, उदय पुत्र नरेश उसके खेत से बिना उसकी मर्जी से मिट्टी उठा रहे थे। जिसका उसने विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को कोतवाली काशीपुर पुलिस ने मामले में नामजद राहुल पुत्र मटरु लाल को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.