काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। आगामी त्योहारों से पहले शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने की नगर पालिका की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल समाप्त करने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। इसके चलते सातवें दिन भी सफाई कर्मियों और पालिका स्टाफ की हड़ताल पूरी तरह जारी रही।

कर्मचारियों की अपील बैठक के दौरान पालिका चेयरमैन गुरजीत सिंह गित्ते ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। इस पर आंदोलनकारी कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें स्थानीय पालिका प्रशासन या चेयरमैन से कोई निजी शिकायत नहीं है। उनकी यह लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ है। कर्मचारियों ने ...