काशीपुर, जुलाई 28 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। निलंबन वापसी की मांग को लेकर बहुउद्देशीय प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड बाजपुर के कार्यालय में धरने पर बैठे पूर्व प्रभारी सचिव एवं आंकिक हेम चंद्र कांडपाल के आंदोलन को अब पालिका प्रशासन का भी समर्थन मिल गया है।

धरने का समर्थन नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह पूनिया और विभिन्न वार्डों के सभासदों ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह पूनिया ने सहकारिता विभाग के उच्चाधिकारियों से हेम चंद्र कांडपाल का निलंबन तत्काल वापस लेने और समिति कर्मचारियों का पिछले तीन माह से लंबित वेतन जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ज्ञापन लेने से इनकार धरने के दौरान ...