Kashipur News: पड़ोसियों व महिलाओं से अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, सितम्बर 24 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने शराब के नशे में पड़ोसियों और महिलाओं से अभद्रता व मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार रात डायल 112 पर आशु ने सूचना दी कि उसके पिता के साथ एक पड़ोसी मारपीट कर रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर देखा कि हिम्मतपुर निवासी सतीश कश्यप अत्यधिक शराब के नशे में स्थानीय लोगों और महिलाओं से गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। वह खुद को भी अनियंत्रित होकर चोटिल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.