Kashipur News: न्याय पंचायत चकरपुर खेल महाकुंभ का आगाज, बालिकाओं ने दिखाया दमखम
काशीपुर, सितम्बर 14 -- Kashipur News: बाजपुर। सोमवार को इंटर कॉलेज के खेल मैदान में न्याय पंचायत चकरपुर खेल महाकुंभ 2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन भोजराज गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सदस्य भोजराज गर्ग ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग खेलों का है। जो खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, वही आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि अब वह दौर बीत चुका है, जब खेलों को कमतर आंका जाता था। यह भी पढ़ें- Champawat News: संकुल स्तरीय खेल संपन्न हुए यह भी पढ़ें- स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में खेले गए आठ मुकाबले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.