काशीपुर, अगस्त 4 -- Kashipur News: ​जसपुर। नादेही चीनी मिल में तैनात सुरक्षा गार्ड अलाउद्दीन का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन पर मिल कर्मियों और क्षेत्रवासियों ने शोक जताया है। ग्राम राजपुर निवासी 59 वर्षीय अलाउद्दीन चीनी मिल में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थे। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विधायक आदेश चौहान, चीनी मिल के जीएम राजवीर सिंह, शेखर, सत्यपाल सिंह, मनोज गुप्ता, सुहैल, उदल सिंह और गेंदा सिंह ने अलाउद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...