Kashipur News: नवीन अनाज मंडी में धान की तौल न होने से किसानों का हंगामा
काशीपुर, अक्टूबर 21 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर नवीन अनाज मंडी परिसर में कच्चे आढ़तियों की ओर से धान की तौल शुरू नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि खेतों में धान की फसल पूरी तरह पककर तैयार है, लेकिन मंडी में कच्चे आढ़तियों ने अभी तक तौल शुरू नहीं की है। फसल कटने के बावजूद तौल नहीं होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे अन्नदाता आर्थिक संकट और मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मंडी में धान की खरीद और तौल सुचारू रूप से शुरू नहीं हुई तो आंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.