काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा में राज्य सरकार से नामित सदस्यों को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण कराई गई। बुधवार को पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ईओ आदित्य जोशी ने नामित सदस्यों समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद नामित सदस्य धनेंद्र, महिपाल सैनी और सुनील चौहान को शपथ ग्रहण कराई गई। समारोह में जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पंचायत अध्यक्ष गायत्री देवी, विनीत चौहान, गौतम गिरी, विमल सागर आदि ने सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया। संचालन दीपक बिष्ट ने किया। यहां प्रीतम सिंह, मुस्करन आलम, मनोज चौहान, मो. आरिफ, सोनू, पुनीत, वंदिता, जाकिर, सत्तू, मुकेश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...