काशीपुर, अक्टूबर 6 -- Kashipur News: जसपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी में सोमवार रात रामलीला का शुभारंभ किया गया। विधायक आदेश चौहान ने रामलीला मंच का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। विधायक ने लोगों से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने रामलीला का मंचन कराने पर कमेटी अध्यक्ष प्रमोद कुमार की सराहना की। यहां प्रदेश महासचिव वरुण चौधरी, सुभाष शर्मा, सुखवीर भुल्लर, राहुल बंटी, रिपुदमन, शैलेंद्र गहलौत, मुकेश चावला, मनीष चावला, अभिषेक आदि रहे। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: बनखंडी में आज से शुरू होगी रामलीला यह भी पढ़ें- Rampur News: सात अक्टूबर को होगा श्री हरि आदर्श रामलीला का शुभारंभ, तैयारियां पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...