Kashipur News: धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश
काशीपुर, अक्टूबर 14 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को काशीपुर भ्रमण के दौरान आईजीएल हेलीपैड पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। इसमें प्रशासन की जवाबदेही और शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए जनता की अपेक्षाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.