काशीपुर, जुलाई 24 -- Kashipur News: दीप पाठक, काशीपुर। कुंडा और आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में घायल दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कुंडा क्षेत्र के ग्राम लालपुर कॉलोनी (सुल्तानगढ़) निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई की रात उनका भाई राजवीर सिंह पैदल कुंडा की ओर जा रहा था। हरियावाला की ओर से तेज गति से आई एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजवीर को पहले राजकीय चिकित्सालय काशीपुर ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर करते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: दुकानदार की मौत मामले में अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...