Kashipur News: दो महिलाओं के बैंक खातों से कुल 7.67 लाख रुपये का साइबर ठगी
काशीपुर, अक्टूबर 23 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर में साइबर ठगों ने दो महिलाओं के बैंक खातों से कुल 7.67 लाख रुपये निकाल लिए। दोनों पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडेश्वरी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्तूबर को मोबाइल चलाते समय कुछ एप अपडेट करने का संदेश आया। इसके बाद उनके मोबाइल पर यूपीआई ट्रांजेक्शन के संदेश आने लगे और अलग-अलग समय पर खाते से 1.37 लाख रुपये कट गए। महिला ने पुलिस से धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.