काशीपुर, अक्टूबर 21 -- Kashipur News: काशीपुर। करवा चौथ से पहले महिलाओं को फैशन और साज-सज्जा के नवीनतम डिजाइनों से रूबरू कराने के उद्देश्य से रामनगर रोड स्थित एक होटल में दो दिवसीय वोग वोल्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेयर दीपक बाली और उनकी पत्नी उर्वशी दत्त बाली ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, देहरादून, ऋषिकेश, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़, हल्द्वानी, पीलीभीत, जयपुर, हरिद्वार और काशीपुर सहित विभिन्न शहरों से आए डिजाइनरों के 47 स्टाल लगाए गए हैं। इनमें कपड़े, ज्वेलरी और महिलाओं की साज-सज्जा से जुड़ी अन्य वस्तुओं के आकर्षक और नवीनतम डिजाइन प्रस्तुत किए गए हैं। इसमें महिलाएं अपनी पसंद के परिधान, जूते, ज्वेलरी और साज-सज्जा से संबंधित विभिन्न उत्पादों के डिजाइन देख सकती हैं। ...