Kashipur News: दो डंपर सीज कर 12 पर लगाया 60 हजार रुपये का जुर्माना
काशीपुर, अक्टूबर 12 -- Kashipur News: काशीपुर। नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन कर शहर में घुसने वाले खनन डंपरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम ने 14 डंपरों को पकड़ लिया। इनमें से 12 का चालान कर करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि आवश्यक कागजात पूरे नहीं मिलने पर दो डंपरों को सीज कर दिया गया। नया ढेला नदी पुल पर तैनात होमगार्ड के रोकने के बावजूद 12 से 14 खनन डंपरों के शहर में घुसने की सूचना यातायात प्रभारी नीरज कुमार चौधरी को दी गई। सूचना मिलते ही उन्होंने अधीनस्थों और सीपीयू टीम को अलर्ट कर नाकेबंदी के निर्देश दिए। पुलिस और सीपीयू की संयुक्त टीम ने रामनगर रोड स्थित स्टेडियम तिराहे पर सभी 14 डंपरों को घेरकर रोक लिया। मौके पर वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। नो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.