Kashipur News: दुकान से 40 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
काशीपुर, अगस्त 3 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को मोहल्ला अल्ली खां में एक दुकान पर छापा मारकर 40 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। टीम ने दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। तहसीलदार पंकज चंदोला को सूचना मिली थी कि मोहल्ला अल्ली खां निवासी मो. शाकिर की दुकान में प्रतिबंधित पॉलीथिन के कई कट्टे रखे हैं और वह इसे स्थानीय दुकानदारों को बेचता है। सूचना के आधार पर तहसीलदार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने दुकान पर छापा मारा। नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर गणेश ध्यानी, इकबाल हुसैन और मुकरम अली समेत टीम ने दुकान की जांच की। इस दौरान चार कट्टों में रखी करीब 40 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई, जिसे जब्त कर नगर निगम में जमा करा दिया गया। नगर निगम ने दुकानदार मो. शाकिर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.