काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। ढकिया गुलाबो क्षेत्र में फोटो स्टूडियो संचालिका और उसके परिवार के दो सदस्यों के साथ दुकान में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ढकिया गुलाबो निवासी शांति देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अगस्त की शाम वह अपनी फोटो स्टूडियो की दुकान में बैठी थीं। आरोप है कि तभी शंकर सैनी और अंकुश सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी दुकान के बाहर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों दुकान में घुस आए और उनके साथ मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...