Kashipur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, अगस्त 2 -- Kashipur News: काशीपुर। एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज के लिए मारपीट करने और जबरन देह व्यापार कराने के लिये दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंसार कालोनी निवासी महिला ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर सौंपी। कहा कि उसका विवाह जून 2025 में नईम निवासी अफजलगढ़, बिजनौर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति नईम, सास नफीसा, ससुर सदीक और देवर रिजवान कम दहेज के ताने देकर मारपीट करते थे। महिला का आरोप है कि उसका पति गलत संगत में है और उस पर भी देह व्यापार करने व पैसे लाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। सितंबर 2025 में जान से मारने की धमकी देकर उसके घर से निकाल दिया गया। तब से पीड़िता अपने मायके में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.