काशीपुर, जुलाई 11 -- Kashipur News: काशीपुर। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम बघेलेवाला निवासी संगीता कुमारी उर्फ रिंकी ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2022 में योगेश कुमार उर्फ संजू निवासी बघेलेवाला, महुआखेड़ा गंज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास, ससुर सहित अन्य परिजनों ने 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पति पर नशे की हालत में मारपीट कर दांत तोड़ने का भी आरोप है। यह भी पढ़ें- दहेज मांगने में छह पर केस दर्ज पीड़िता ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पति समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी ...