Kashipur News: तेज बरसात से शहर की कई कालोनियों में हुआ जलभराव
काशीपुर, जुलाई 9 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी। करीब 100 मिमी बारिश दर्ज होने से मुख्य बाजार समेत कई कॉलोनियों और सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश के चलते मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, गंगे बाबा रोड, पटेलनगर, बर्फ फैक्ट्री कॉलोनी, नीझड़ा स्थित शिवालिक नगर, साईं धाम कॉलोनी, पशुपति विहार, सैनिक कॉलोनी और आनंद विहार में पानी भर गया। ग्राम सभा गंगापुर गुसाईं में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान चारों ओर से पानी से घिर गए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: यूएसनगर में रुक-रुककर हुई बारिश, कई इलाकों में जलभराव बारिश का असर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.