काशीपुर, अगस्त 21 -- Kashipur News: काशीपुर। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में करीब तीन साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी अंसारी पुत्र चिरंजी निवासी मोहल्ला कोरियन थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट और उद्घोषणा आदेश जारी किए थे। पुलिस टीम ने आरोपी के आवास पर दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा मिला। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंसारी को चैती मंदिर के सामने से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...