काशीपुर, सितम्बर 22 -- Kashipur News: जसपुर। अ. मजीद मेमो. इंका में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कक्षा छह से इंटर तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट ने किया। ऊंची कूद के जूनियर वर्ग में आजम और सीनियर वर्ग में जैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के जूनियर वर्ग में कक्षा सात और सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य मु. सलीम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...