Kashipur News: तीन दिन तक बंद रहेगी बिजली
काशीपुर, अगस्त 3 -- Kashipur News: जसपुर। लाइनों पर मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते जोशीयान फीडर से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) वीके सक्सेना ने बताया कि फीडर की लाइनों पर आवश्यक कार्य कराया जाना है। इसके चलते तीन दिनों तक निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग और आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.