काशीपुर, अक्टूबर 25 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को टांडा चौकी प्रभारी हेम चंद्र तिवारी, एसआई गणेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अलीगंज रोछ़ पर बंद माचिस फैक्ट्री के पास एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ ने युवक ने अपना नाम फसियापुरा निवासी नसीम पुत्र यामीन बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...