काशीपुर, अक्टूबर 17 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम कनौरा मुख्य मार्ग पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास स्थित टायर की दुकान के स्वामी से गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम धनसारा निवासी रफीक अहमद पुत्र रजमानी की कनौरा मुख्य मार्ग पर इंडियन पेट्रोल पंप के पास टायर की दुकान है। आरोप है कि 12 अक्तूबर को दोपहर करीब 1:15 बजे कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और रफीक अहमद से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...