काशीपुर, अगस्त 12 -- Kashipur News: काशीपुर। मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार की अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम मुकंदपुर दभौरा निवासी बलविंदर सिंह ने अधिवक्ता अभिषेक सिंह कांबोज के माध्यम से अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें बताया कि 25 मई की शाम एनएच-74 बाईपास पर जरनैल सिंह, लखविंदर कौर, गुरमीत सिंह, मनदीप सिंह, परमजीत कौर, अमनजीत कौर, देशराज सिंह और गिंदर कौर ने उसे घेर लिया। आरोप था कि पारिवारिक विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर हमला किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...