काशीपुर, सितम्बर 4 -- Kashipur News: जसपुर। नवनियुक्त सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने शुक्रवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण कर मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया। सीएमओ ने सीएचसी में किए गए सुधार कार्यों के लिए सीएमएस की सराहना की। उन्होंने मरीजों के हित में और बेहतर कार्य करने की बात कही। सीएमओ ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...