काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती और अपना जन्मदिन गुरुवार को समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। बुधवार देर रात विधायक आदेश चौहान के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे और केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विभिन्न गांवों और जसपुर-काशीपुर क्षेत्र में करीब 45 स्थानों पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। एक ही दिन में कई स्थानों पर जन्मदिन मनाए जाने से विधायक गदगद नजर आए। इस दौरान आदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह पूरी ईमानदारी से संगठन, कार्यकर्ताओं और जनता के कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आधुनिक भारत के निर्माता की मनाई गई जयंती यहां वरुण चौधर...