Kashipur News: जसपुर में स्मैक के साथ एक दबोचा
काशीपुर, जुलाई 2 -- Kashipur News: जसपुर। पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरानएक स्मैक तस्कर को 15.06 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा है। आरोपी पर पूर्व में भी विभिन्न प्रकार के 15 केस दर्ज है। गुरूवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इरशाद उर्फ पिंटू पुत्र शाहिद हुसैन निवासी चांद मस्जिद जसपुर को आवास विकास को जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया। उसके पास से 15.06 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया है। कोतवाल राजेश पाण्डेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं जुए के 15 केस दर्ज है। यहॉ एसआई हरीश आर्य,सिपाही भवान सिंह,कपिल ओली,अब्दुल मलिक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.